inshorts

कांग्रेस सत्ता में आई तो युवाओं को देंगे एक लाख सरकारी नौकरी: पंजाब सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। बकौल चन्नी, "हम लोगों को खुश करने के लिए...झूठे वादे करने में विश्वास नहीं करते।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य, महिलाओं...और बिना छत के लोगों के उत्थान का वादा किया है।"