inshorts

'काका' मतलब काले कानून चले गए, यूपी के बाबा भी जाएंगे: सीएम योगी को लेकर अखिलेश

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, "काका मतलब काले कानून (कृषि कानून) चले गए, उत्तर प्रदेश के बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) भी (सत्ता से) जाएंगे।" अखिलेश ने कहा, "पहले और दूसरे चरण में हम सीटों का शतक लगा चुके हैं...तीसरे और चौथे चरण में भी इसे दोहराएंगे।"