ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल किचलु के पति गौतम किचलु ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर बताया है कि उनके नवजात बेटे का नाम 'नील किचलु' रखा गया है। गौतम किचलु ने लिखा, "प्यार व आशीर्वाद के लिए आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं।" नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐक्ट्रेस तारा शर्मा सलुजा ने दंपति को बधाई दी।