काजल ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर, कहा- कभी सब काबू में लगता है तो कभी सब खराब

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मातृत्व की तैयारी खूबसूरत हो सकती है लेकिन परेशान भी करती है। एक पल लगता है...सब काबू में है...अगले ही पल खराब लगने लगता है।" काजल के पति व उद्यमी गौतम किचलु ने जनवरी में उनके गर्भवती होने की पुष्टि की थी।