कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने शनिवार को बताया कि उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद एक पोस्ट में लिखा, "मैं अब राष्ट्र और समाज की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं।" बकौल रिपोर्ट्स, अरुण बीजेपी के टिकट पर कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।