कानून व्यवस्था को लेकर बैठक में शामिल हुए पंजाब के सीएम चन्नी के बेटे; तस्वीर आई सामने

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे रिदमजीत सिंह कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता के साथ बैठक में शामिल हुए जिसकी तस्वीर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सेवानिवृत्त नौकरशाहों व कानूनी जानकारों के हवाले से बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री या किसी मंत्री के परिवार के सदस्य की उपस्थिति नियमों का उल्लंघन है।