इसे गंभीरता से लेंगे: सुरजेवाला के 'खरगे को मारना चाहती है बीजेपी' बयान पर कर्नाटक सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के 'कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे व उनके परिवार को मारने की साज़िश रच रही है बीजेपी' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम मामले को गंभीरता से लेंगे। इसकी पूरी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" बकौल सुरजेवाला, उन्हें इस संबंध में एक बीजेपी प्रत्याशी का ऑडियो मिला है।