कान्ये ने नाज़ी प्रतीक वाले ट्वीट के बाद मस्क से हुई बातचीत और उनकी शर्टलेस तस्वीर की शेयर

ट्विटर पर नाज़ी प्रतीक की तस्वीर पोस्ट करने के बाद रैपर कान्ये वेस्ट ने एलन मस्क के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। चैट में मस्क द्वारा 'माफ कीजिए लेकिन आप बहुत आगे निकल गए हैं' कहने पर रैपर ने कहा, "आपको किसने जज बनाया?" गौरतलब है, कान्ये ने मस्क की शर्टलेस तस्वीर भी शेयर की थी।