कान्ये वेस्ट ने की हिटलर की तारीफ, यहूदियों की हत्या को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया
रैपर 'ये' (कान्ये वेस्ट) द्वारा एक इंटरव्यू में एडॉल्फ हिटलर की तारीफ किए जाने पर उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा, "हिटलर की अच्छी बातें देखता हूं...उन्होंने हाईवे व माइक्रोफोन जैसी चीज़ों का आविष्कार किया। हर इंसान कुछ अच्छी चीज़ें करता है।" उन्होंने हिटलर द्वारा 60 लाख यहूदियों की हत्या करवाए जाने को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।