इस वर्ष कान्स में निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट' बीते 30 वर्षों में पहली बार कान्स के पाल्मडोर के लिए नामांकित हुई और फिल्म ने ग्रां प्री पुरस्कार जीता। भारतीय शॉर्ट फिल्म 'सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वंस टू नो' ने ला सिनेफ अवॉर्ड जीता। सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को पियर ऑन्जेन्यू एक्सिलेंस पुरस्कार से नवाज़ा गया।