पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक दल गुरुवार को मोहाली से लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गया। सिद्धू ने कहा है, "अगर कल तक गिरफ्तारी नहीं हुई और उसने (केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने) जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।"