काफी दिलचस्प: टेस्ला के पूंजीकरण की तुलना 14 वाहन निर्माताओं से किए जाने पर मस्क

टेस्ला सिलिकॉन वैली क्लब नामक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया है कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार स्टार्टअप टेस्ला का बाज़ार पूंजीकरण $1.1 ट्रिलियन जबकि टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, फरारी और फोर्ड समेत 14 वाहन निर्माताओं का संयुक्त बाज़ार पूंजीकरण $955 अरब है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टेस्ला के सीईओ व दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने लिखा है, "काफी दिलचस्प।"