अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, ''काम-वाम सब बंद है... बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।'' अमिताभ की पोस्ट पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, 'द बेस्ट'। दरअसल, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कई शहरों में पाबंदियां लगा दी गई हैं जिसका असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ा है।