कामयाबी जुए की तरह होती है: 'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' की सफलता पर तबू
अभिनेत्री तबू ने पिछली 2 फिल्में 'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' की सफलता पर कहा है कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने 'क्या सफलता के बारे में कुछ ऐसा है जो आपने करियर की शुरुआत में सीखा?' पर कहा, "यह एक जुआ है, आप इसे हल्के में नहीं ले सकते और इसके बारे में कभी सुनिश्चित नहीं हो सकते।"