मुंबई के पास रविवार को सड़क हादसे में टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है, "मैं संकल्प लेता हूं कि कार की...पिछली सीट पर भी...हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा।" पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, मिस्त्री कार की पिछली सीट पर थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी।