दिल्ली के एक कारोबारी ने करीब ₹41 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बकौल शिकायतकर्ता, उसे 2018 में मुंबई की कंपनी में निवेश करने को कहा गया और कोई रिटर्न नहीं मिला। शिकायत के अनुसार, रकम का इस्तेमाल निजी लाभ और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हुआ।