रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक पान मसाला ब्रैंड के लिए विज्ञापन की ₹9 करोड़ की डील ठुकराई है। इस साल अप्रैल में अक्षय कुमार ने एक इलायची ब्रैंड से हटने का फैसला किया था। वहीं, अप्रैल में अभिनेता यश ने भी एक पान मसाला और इलायची ब्रैंड के विज्ञापन करने का करोड़ों रुपयों का ऑफर ठुकराया था।