inshorts

कार्तिक और कियारा की फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' हुआ

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' किया गया है। कार्तिक ने रविवार को कियारा के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। गौरतलब है, बीते वर्ष फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने कहा था कि लोगों की भावनाएं आहत न हों इसलिए इसका नाम बदला जाएगा।