केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में एक कार्यक्रम के बाद वहां बिखरी प्लास्टिक की बोतलों को उठाते दिखे। दरअसल, राष्ट्र-निर्माण और स्वच्छता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर ने लोगों से अपनी बोतलों को कूड़ेदान में फेंकने की अपील की थी। हालांकि, कार्यक्रम के बाद गंदगी नज़र आने पर मंत्री खुद ही सफाई में जुट गए।