कार्यक्रम में कोई भी फोटो खिंचवा लेता है: उदयपुर केस के आरोपी संग फोटो को लेकर बीजेपी नेता

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी संग अपनी तस्वीर वायरल होने पर बीजेपी नेता व राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी फोटो खिंचवा लेता है। बकौल कटारिया, "अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति गुनाह नहीं है…उसमें कौन मेरे साथ फोटो में खड़ा हो जाता है…यह मेरे हाथ में नहीं है।"