inshorts

कार्यक्रम संसद का था, सरकार का नहीं: विपक्ष के संविधान दिवस समारोह के बहिष्कार पर बिड़ला

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों द्वारा संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार करने को लेकर कहा, "संविधान दिवस समारोह सरकार का नहीं, संसद का कार्यक्रम था। मैं विपक्षी दलों के बहिष्कार से व्यथित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यह मेरा प्रयास है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बहिष्कार की परंपरा न रहे।"