'काली' के पोस्टर में देवी को सिगरेट पीते दिखाने पर निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में देवी का कॉस्ट्यूम पहने महिला को सिगरेट पीते दिखाए जाने को लेकर दिल्ली के एक वकील ने निर्देशक लीना मणिमेकलाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, उसने पोस्टर और डॉक्यूमेंट्री के क्लिप को 'बेहद आपत्तिजनक' बताकर इन्हें बैन करने की मांग की। ट्विटर यूज़र्स ने पोस्ट पर आपत्ति जताई थी।