कालीचरण महाराज की ज़मानत याचिका छत्तीसगढ़ की कोर्ट ने की खारिज

रायपुर (छत्तीसगढ़) की एक कोर्ट ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जेल में बंद कालीचरण महाराज की ज़मानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। कालीचरण को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने 26 दिसंबर को रायपुर की 'धर्म संसद' में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सलामी दी थी।