काश आज का दिन नहीं आता: राजू श्रीवास्तव के निधन पर कॉमेडियन सुनील पाल

कॉमेडियन सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "विश्वास करना बहुत मुश्किल है...काश आज का दिन नहीं आता।" पाल ने कहा, "हम सभी कॉमेडियन के लिए और कॉमेडी को चाहने वालों के लिए आपके निधन की खबर बेहद दुखद है...अब भी लग रहा है कि कुदरत चमत्कार करेगी।"