काश मैं भी स्टार किड होती, उन्हें फ्लॉप के बाद भी दूसरी फिल्म मिल जाती है: ईशा गुप्ता

ऐक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह चाहती थीं कि उनका जन्म और परवरिश इंडस्ट्री में हुई होती। ईशा ने कहा, ''जब आप इंडस्ट्री से होते हो तो...बेहद खराब प्रदर्शन या फ्लॉप देने के बाद भी...आपको दूसरी फिल्म मिल जाती है। जब मेरी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी तो मैं डर गई थी।''