काश वह मेरे बच्चे के रूप में जीवन में लौट आएं: पिता के निधन पर ऐक्ट्रेस अलंकृता सहाय
ऐक्ट्रेस अलंकृता सहाय ने पिछले महीने पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत पर कहा है कि वह अबतक इसे स्वीकार नहीं पाई हैं। उन्होंने कहा, "काश वह मेरे बच्चे के रूप में जीवन में लौट आएं। हर दिन रोती हूं, खा नहीं पाती...सो नहीं पाती। इंतज़ार करती हूं कि वह वापस आकर कहेंगे...कि यह सब केवल एक मज़ाक था।"