द सन ने सूत्र के हवाले से बताया है कि किंग चार्ल्स ने अपने बेटे हैरी से कहा था कि वह महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय को अंतिम समय में देखने के लिए अपनी पत्नी मेगन मर्केल को स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल ना लाएं। सूत्र ने कहा, "चार्ल्स ने कहा...मेगन का स्वागत नहीं किया जाएगा।" महारानी का गुरुवार को निधन हो गया था।