यूके के किंग चार्ल्स-III के ताजपोशी समारोह में बैठने के लिए सीट ढूंढतीं अमेरिकी गायिका केटी पेरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वेस्टमिंस्टर आबी में वह सीट के लिए इधर-उधर घूमती दिख रही हैं। केटी ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "चिंता मत करो दोस्तों, मुझे सीट मिल गई थी।"