विराट कोहली के भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर कमेंट किया, "किंग हमेशा किंग रहेगा।" अभिनेता नकुल मेहता ने लिखा, "आपकी सेवा के लिए शुक्रिया...भारतीय टेस्ट टीम को...हमारी अबतक की सर्वश्रेष्ठ...टूरिंग टीम बनाया।" गौरतलब है, विराट ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली थी।