किडमैन की ऑस्कर वाली वायरल तस्वीर स्मिथ-क्रिस की थप्पड़ वाली घटना के समय की नहीं है
अभिनेत्री निकोल किडमैन की ऑस्कर वाली वायरल तस्वीर उस समय की नहीं है जब ऐक्टर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा था। यह खुलासा हुआ है कि तस्वीर ब्रॉडकास्ट शुरू होने से पहले की है। वहीं, तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि तस्वीर तब की है जब किडमैन ने कमरे में जेसिका चेस्टेन को देखा था।