कितने भी सफल हो जाओ ट्रोलिंग से बचना मुश्किल है: 'दीया और बाती' फेम दीपिका सिंह
टीवी सीरियल 'दीया और बाती' फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह ने कहा है, "सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता, मैं इसे बहुत शालीनता से स्वीकार करती हूं।" उन्होंने कहा, "मैंने हर परिस्थिति को स्वीकार करना सीखा है, मैंने सीखा है कि चाहे आप कितने भी कामयाब क्यों ना हो जाओ, आप इससे (ट्रोलिंग) बच नहीं सकते।"