रणबीर और आलिया अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ के 3-दिनों के भीतर ₹100 करोड़ कमाने वाली 7वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है और अपने ओपनिंग वीकेंड में यह तकरीबन ₹105 करोड़ कमा चुकी है। ऐसा करने वालीं अन्य फिल्में 'बजरंगी भाईजान' (₹101.5 करोड़), 'सुल्तान' (₹105.6 करोड़), 'दंगल' (₹104.6 करोड़), 'टाइगर ज़िंदा है' (₹115 करोड़), 'रेस 3' (₹100.75 करोड़), संजू (₹119.35 करोड़) हैं।