रेज़्यूमे डॉट आईओ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में सर्वाधिक (53 दिन) जबकि फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया में सबसे कम (9 दिन) पेड वेकेशन मिलते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक पेड वेकेशन वाले देशों में सैन मरिनो (46), यमन (45) और एंडोरा (44) शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, भारत में 18 और अमेरिका में 10 पेड वेकेशन मिलते हैं।