inshorts

किन राज्यों/यूटी में इस वक्त हैं कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय केस और कहां हैं सबसे कम?

भारत में अभी कोविड-19 के 86,415 सक्रिय मामले हैं जिनमें से सर्वाधिक 34,836 मामले केरल में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 10,372, पश्चिम बंगाल में 7,506 जबकि तमिलनाडु में 7,476 सक्रिय केस हैं। वहीं, अंडमान व निकोबार में कोविड-19 के तीन सक्रिय मामले हैं जबकि लक्षद्वीप और दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव में यह आंकड़ा क्रमश: चार व पांच है।