बकौल रिपोर्ट्स, किम करदाशियां और कॉमेडियन पीट डेविडसन ने 9-महीने तक डेटिंग करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। 'ई! न्यूज़' ने सूत्र के हवाले से कहा, "किम और पीट के बीच बहुत प्यार और इज़्ज़त है लेकिन उनके शेड्यूल ने रिलेशनशिप को...मुश्किल बना दिया है।।" उन्होंने 'सैटरडे नाइट लाइव' में आने के बाद डेटिंग शुरू की थी।