किम करदाशियां ने सिर से पैर तक पहना लेदर आउटफिट, चेहरे को भी लेदर मास्क से ढका

रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां हाल ही में न्यूयॉर्क में सिर से पैर तक बालेन्सिआगा के लेदर आउटफिट में नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने ज़िप लगे लेदर मास्क से चेहरा भी ढक लिया था। करदाशियां की यह तस्वीर वायरल हो गई है और उनकी इस तस्वीर पर एक यूज़र ने लिखा, "कोविड-19 से डर को फैशन स्टेटमेंट में कैसे बदलें।"