किरदार निभाने के दौरान कोई मेकअप न करने को लेकर डरी हुई थी: 'महारानी' पर हुमा कुरैशी

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी वेब सीरीज़ 'महारानी' पर कहा है कि वह रानी भारती का किरदार निभाने के दौरान कोई मेकअप न करने को लेकर डरी हुई थीं। उन्होंने कहा, "सीज़न-2 में...कम-से-कम मुख्यमंत्री होने के चलते बेहतर कपड़ों में हूं। सीज़न-1 में...मैंने रबर की चप्पलें...गंदी सिंथेटिक साड़ी पहनी...जिसे मैं पेट के ऊपर बांधती थी। वह अच्छा नहीं लगता था।"