ऐक्ट्रेस किशोरी शहाणे की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। शहाणे ने क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "हमारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई…कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन जानें बच गईं…भगवान का शुक्र है…जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।" एक यूज़र ने लिखा, "यह बड़ी दुर्घटना थी...भगवान का शुक्र है कि किसी को चोट नहीं पहुंची।"