किश्वर का 4 महीने का बेटे कोविड-19 से हुआ ठीक, अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने गुरुवार को अपने पति सुयश व बेटे निरवैर के साथ पोस्ट शेयर कर अपने 4 महीने के बेटे के कोविड-19 से ठीक होने की जानकारी दी। किश्वर ने अपने बेटे की तरफ से लिखा, ''...ये मेरी पहली लोहड़ी है, मैं अपने मम्मी और बाबा के साथ घर पर हूं...मैं बिलकुल ठीक हूं। हैप्पी लोहड़ी।''