किश्वर के 4 माह के बेटे को हुआ कोविड-19, कहा- पति की मदद से सबसे बुरे दिन आसानी से पार किए
टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनके 4 माह के बेटे निरवैर समेत घर में 3 अन्य लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए। उन्होंने पति सुयश राय के लिए लिखा, "उनके साथ की बदौलत हमने...अपने सबसे बुरे दिनों को...इतनी आसानी से...पार कर लिया है...सभी के लिए नाश्ता बनाने से लेकर...उन्होंने मेरी हर चीज़ में मदद की।"