किस ऐंगल से आंटी लगती है?: करण द्वारा शमिता को 'आंटी' बोलने पर सुनंदा शेट्टी

रिऐलिटी शो 'बिग बॉस-15' के एक एपिसोड में करण कुंद्रा ने शो की अन्य सदस्य शमिता शेट्टी को 'आंटी' बुलाया था जिसके बाद शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने कहा, ''किस ऐंगल से करण को शमिता आंटी लगती है?'' सुनंदा ने अपने कमेंट में शो के होस्ट सलमान खान को टैग करते हुए लिखा, "उम्र का मज़ाक उड़ाना अस्वीकार्य है।"