किसान की ज़मीन के सौदे रात में हो जाते हैं लेकिन फसल की बिक्री दिन में भी नहीं होती: टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को ट्वीट किया, "किसान की ज़मीन के सौदे रात के अंधेरे में हो जाते हैं...लेकिन उसके द्वारा पैदा की जाने वाली फसल दिन में भी नहीं बिकती है।" उन्होंने आगे कहा, "देश के किसान, मज़दूर, आदिवासी की समझ में आने लगा है कि उसके साथ सरकारें धोखा कर रही हैं।"