किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल बैठे, पीएम 15 मिनट में परेशान हो गए: सिद्धू

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोज़पुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक को 'ड्रामा' बताते हुए गुरुवार को एक जनसभा में कहा, "प्रधानमंत्री जी...किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक बैठे...आप 15 मिनट में परेशान हो गए।" बकौल सिद्धू, "मोदी जी, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के बजाए आपने उनका सब कुछ छीन लिया।"