अंधभक्त कहेंगे- यह साहब का मास्टर स्ट्रोक है: 3 कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर शिवसेना

तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया है, "किसान लड़ते रहे...शहीद हुए और आखिरकार जीत गए...13 राज्यों के उप-चुनाव में बीजेपी को पराजय स्वीकार करनी पड़ी...उससे यह सद्बुद्धि आई है।" इसमें लिखा है, "पीछे नहीं हटेंगे...ऐसा कहने वाला अहंकार पराजित हुआ...परंतु अब भी अंधभक्त कहेंगे- यह साहब का मास्टर स्ट्रोक है!"