अभिनेता सोनू सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के ऐलान पर ट्वीट किया है, "किसान वापस अपने खेतों में आएंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे।" ऐक्टर ने इस फैसले के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए लिखा, "इस ऐतिहासिक फैसले से...किसानों का प्रकाश पर्व और भी ऐतिहासिक हो गया...जय जवान जय किसान।"