किसान संगठन ने शेयर किया पंजाब में फंसी पीएम की कार के पास बीजेपी समर्थकों का वीडियो

किसान एकता मोर्चा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पंजाब में फंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार के पास बीजेपी समर्थक नज़र आ रहे हैं। संगठन ने 'पंजाब को बदनाम करना बंद करें' हैशटैग के साथ लिखा, "पीएम मोदी की गाड़ी के पास बीजेपी समर्थक साफ दिख रहे हैं। पीएम मोदी किसानों पर सवाल कैसे उठा सकते हैं??"