inshorts

किसानों का आंदोलन सालभर तक चला लेकिन किसी ने खुदकुशी नहीं की: बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने किसानों को इतना मज़बूत किया कि वे सालभर तक आंदोलन करते रहे लेकिन किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। उन्होंने कहा, "हमने किसानों को इतनी ताकत दी कि वे सरकार के खिलाफ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं...आपकी (कांग्रेस) सरकार में तो वे भीख मांग रहे थे।"