सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को औरैया में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ज़मानत को लेकर कहा, "सरकार बनने वाली है...ऐसी पैरवी होगी कि जिसने किसानों की जान ली वो तो जेल जाएंगे ही...उनको पालने-पोसने वालों को भी जेल भेजने का काम होगा।" बकौल अखिलेश, जो पैरवी सरकार को करनी चाहिए थी वो नहीं हुई।