किसानों के लिए अगर आपकी नीयत साफ है तो अजय मिश्रा को बर्खास्त कीजिए: पीएम से प्रियंंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, "अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईए, उनको बर्खास्त कीजिए।"