inshorts

किसानों को कुचलने वाले को हिरासत में न लेने का मतलब है कि संविधान खतरे में है: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी (यूपी) की हिंसा पर मंगलवार को कहा, "एक मंत्री का बेटा अगर अपनी गाड़ी के नीचे सत्याग्रही किसानों को कुचल दे तो देश का संविधान खतरे में है।" उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "अगर वीडियो सामने आने के बाद भी उसे हिरासत में ना लिया जाए तो देश का संविधान खतरे में है।"